अनुभव सिन्हा का पोस्ट
अनुभव सिन्हा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और इसके साथ ही बनारस के शानदार एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बनारस से जब आप लौटते हैं तो पूरा नहीं लौटते। थोड़ा छोड़ आते हैं और थोड़ा ले के आते हैं। कमाल कमाल लोगों से मिला इस बार। कुछ छोटे मुझ से और कुछ बहुत छोटे। सबने बहुत सारा कुछ दिया। सब का शुक्रिया। जिंदाबाद बनारस।'
अनुभव सिन्हा का करियर
अनुभव सिन्हा अपने बेहतरीन निर्देशन और लेखन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने "तुम बिन", "दस", "रा.वन", "मुल्क", "आर्टिकल 15" और "थप्पड़" जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। हाल ही में, उन्होंने "आईसी 814: द कंधार हाईजैक" नाम की एक वेब सीरीज का भी निर्देशन किया। उनकी ज्यादातर फिल्में सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर होती हैं।
यह भी पढ़ें: War 2 Trailer: 'वॉर 2' के ट्रेलर में बिकिनी अवतार से कियारा आडवाणी ने फिर से मचाई धूम, यूजर्स बोले- हॉटेस्ट