फिल्म में होंगे अभिनेता वरुण धवन-
फिल्म के सूत्रों के मुताबिक, निर्देशक नितेश की इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन नजर आने वाले हैं। लीड रोल के लिए एक्ट्रेस के नामो के लिए अभी बातचीत चल रही है और अन्य कलाकारों के नामों को भी अभी फाइनलाइज्ड किया जा रहा है।
निर्देशक नितेश की टीम ने फाइनल की शूटिंग की लोकेशन-
यूनिट के सूत्रों ने बताया कि टीम चार दिनों के लिए यहां थी। इस दौरान शूटिंग की लोकेशन के लिए पूरे शहर को कवर किया गया, जिसके बाद फिल्म की मुख्य शूटिंग के लिए कुछ जगहों को फाइनल किया गया है। फिल्म के अन्य दृश्यों की शूटिंग शहर में कई जगहों पर की जाएगी।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक निर्देशक नितेश तिवारी और उनकी टीम ने लखनऊ शहर के नरही इलाके में एक घर को कई बार विजिट किया और सोसायटी पार्क के पास शूटिंग के लिए एक घर बनाने का फैसला किया है। दिलचस्प बात यह है कि यहीं पर निर्देशक नितेश की पत्नी और निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने साल 2017 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग की थी।