फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaliyah Kashyap: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की कॉकटेल पार्टी का वीडियो वायरल, जानिए किसने लूटी महफिल

Wed, 18 Dec 2024 07:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में रजिस्टर मैरीज भी की है। कुछ दिन पहले आलिया की प्री- वेडिंग कॉकटेल पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें एक शख्स सारी लाइमलाइट लुट कर ले गया।
विज्ञापन
आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से शादी कर ली है। पिछले दिनों आलिया कश्यप ने मुंबई में प्री- वेडिंग कॉकटेल पार्टी रखी थी। जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां और उनके दोस्त शामिल हुए। बेटी के इस फंक्शन में अनुराग कश्यप भी हर जगह नजर आए। इस पार्टी का वीडियो भी अब दर्शकों को सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें एक शख्स पूरी पार्टी की रौनक बना हुआ है। जानिए, कौन है वो?  

Atlee: एटली की सभी फिल्में क्यों हो रही हैं हिट? निर्देशक ने खुद खोला राज, बोले- यही एक जरूरी मंत्र है 

विज्ञापन

वो आलिया कश्यप का अच्छा दोस्त है 
सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुके ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी दोस्त और अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप के प्री- वेडिंग कॉकटेल पार्टी का वीडियो शेयर किया है। इसमें आलिया कश्यप और  शेन ग्रेगोइरे रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं, साथ में डांस भी कर रहे हैं। इसके अलावा अनुराग कश्यप भी पार्टी का इंतजाम देख रहे हैं। पार्टी में कई और बॉलीवुड स्टार किड्स भी नजर आ रहे हैं, जिनके साथ ओरी खूब मस्ती कर रहा है।


 

कबाब में हड्डी भी कहे जाते हैं  
ओरी को अकसर कबाब में हड्डी नाम भी दिया जाता है। दरअसल, वह कपल्स के बीच में आकर फोटो खिंचवाते हैं। आलिया कश्यप की शादी, प्री वेडिंग कॉकटेल पार्टी में भी उन्होंने ऐसा किया था। न्यूली मैरीड कपल शोभिता और नागा चैतन्य के बीच में खड़े होकर ओरी ने फोटो क्लिक करवाए। इन्हीं फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पेज भी शेयर किया और कैप्शन लिखा- कबाब में हड्डी।


 

विज्ञापन

ओरी-आलिया कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम-@orry
सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग 
सोशल मीडिया पर अकसर ही ओरी अपने डिफरेंट स्टाइल, पोज देने के खास तरीके के कारण चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ओरी के लगभग 1 मिलियन फॉलोअर हैं। वह कई बॉलीवुड स्टार किड्स के अच्छे दोस्त हैं और उनके साथ तस्वीरों में, पार्टी में नजर आते हैं। 

Priyanka Chopra: प्रियंका ने फिर से याद की निक जोनस के प्रपोज करने वाली बात, रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थी   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें