अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं तो वहीं कुछ के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर है। रिलीज डे पर इस फिल्म ने 40 करोड़ की कमाई करके सभी को हैरान कर दिया था। वहीं तीन दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब अनिल शर्मा अपने अगले प्रोजेक्ट की तरफ आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को कास्ट किया है।
अगले प्रोजेक्ट की तरफ आगे बढ़े अनिल शर्मा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल शर्मा की इस फिल्म में नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अनिल शर्मा बेटे उत्कर्ष पर आधारित एक भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो वर्तमान में ‘गदर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। ‘गदर 2’ में उत्कर्ष ने सनी देओल यानी की तारा सिंह के बेटे जीते का किरदार निभाया है। छोटे जीते के बाद उत्कर्ष को एक बार फिर स्क्रीन पर देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं।
Suryast: पूरी हुई रिवेंज ड्रामा फिल्म सूर्यास्त की शूटिंग, जबर्दस्त किरदार में दिखेंगी लारा दत्ता और पत्रलेखा
चौथी बार साथ आएगी पिता-बेटे की जोड़ी
बता दें कि अनिल शर्मा के निर्देशन में उत्कर्ष शर्मा की यह चौथी फिल्म होगी। इससे पहले उनकी पिछली सभी फिल्में - गदर: एक प्रेम कथा , जीनियस , गदर 2 - का निर्देशन उनके पिता अनिल शर्मा ने किया है। अब यह आगामी फिल्म उनकी चौथी फिल्म होगी, जिसमें वह अपने पिता के साथ मिलकर काम करेंगे। बता दें कि अनिल शर्मा की अगली फिल्म गदर का अगला सीक्वल गदर नहीं होगा बल्कि यह फिल्म काफी अलग होने वाली है।
Jawan Song chaleya Out: चार साल बाद दिखा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज, जवान का नया गाना 'चलेया' हुआ रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है गदर 2
आपको बता दें कि अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर 2' 2001 की फिल्म 'गदर: एक' का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा पहली फिल्म की अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं।