मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमित के कोरोना संक्रमित होने की वजह से फिल्म मैदान की शूटिंग फिर से टाल दी गई है। वह अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि वह अप्रैल के पहले हफ्ते से शूटिंग करेंगे। अभी वह अपने घर पर क्वारंटीन हैं। अमित शर्मा को कोरोना होने की वजह से फिल्म की शूटिंग में दो हफ्ते की देरी हो गई है। फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे कई बार टालना पड़ा।
बायोपिक फिल्म है 'मैदान'
फिल्म मैदान में अजय देवगन के साथ प्रियमणि और गजराज राव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म वर्ष 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में अब्दुल रहीम का किरदार खुद अजय देवगन निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला मिलकर कर रहे हैं।