फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: दीपिका चिखलिया ने दी रणबीर कपूर की 'रामायण' पर अपनी समीक्षा, बोलीं- 'उन्होंने बहुत अच्छे....'

Fri, 03 Apr 2026 09:36 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: हाल ही में नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर जारी किया गया है। जिस पर अब अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी राय पेश की है।
विज्ञापन
रामायण - दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामानंद सागर की 1987 के 'रामायण' सीरियल में सीता के किरदार से घर-घर मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के पहले लुक पर अपनी राय पेश की है। इसके अलावा उन्होंने सिनेमा के बदलते  स्वरूप पर भी चर्चा की।

विज्ञापन

'रामायण' के बारे में दीपिका चिखलिया की राय
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीपिका ने कहा कि उन्हें आगामी 'रामायण' बहुत खूबसूरत और भव्य लग रही है। फिल्म का निर्माण और प्रेजेंटेशन बहुत अच्छा है। वह फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।'

दीपिका को अच्छा लगा टीजर
दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की 1987 की 'रामायण' में सीता बनकर बहुत प्रसिद्ध हासिल की। लॉकडाउन के समय जब सीरियल दोबारा टीवी पर चला, तब लाखों लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। उन्होंने कहा कि नई फिल्म में आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों का इस्तेमाल किया गया है, जो देखने में बहुत अच्छा लग रहा है।

पहले नाराज थीं दीपिका चिखलिया
आज भले ही दीपिका ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के टीजर की तारीफ करते हुए इसे 'भव्य' और 'खूबसूरत' बताया है लेकिन इससे पहले उन्होंने इस फिल्म को लेकर नाराजगी जताई थी। दीपिका ने कहा था कि बार-बार 'रामायण' बनाने से इसकी कहानी खराब हो जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अरुण गोविल को राम के अलावा राजा दशरथ के रोल में देखना उनके लिए थोड़ा अजीब है।

रामायण का टीजर
'रामायण' फिल्म भगवान राम की कथा को दर्शाती है। 'रामायण' के टीजर में भगवान राम के जीवन की झलक दिखाई गई है। इसमें राम के राजकुमार बनने से लेकर वनवास तक का सफर दिखाया गया है। 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है।

 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'रामायण'
  • नितेश तिवारी की 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी
  • पहला भाग अक्तूबर 2026 (दिवाली) में रिलीज होगा
  • दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा
  • कथित तौर पर फिल्म का कुल बजट 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) है
फिल्म 'रामायण' की स्टार कास्ट-
  • राम - रणबीर कपूर
  • सीता - साई पल्लवी
  • हनुमान - सनी देओल
  • रावण - यश
  • लक्ष्मण - रवि दुबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें