फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dimple Kapadia: OTT पर डेब्यू के लिए डिंपल कपाड़िया तैयार, इस दिन रिलीज होगी 'सास बहू और फ्लेमिंगो'

Thu, 06 Apr 2023 10:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'सास बहू और फ्लेमिंगो' नामक वेब सीरीज से डिंपल कपाड़िया अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं।
विज्ञापन
डिंपल कपाड़िया - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। अपने जमाने की हिट अभिनेत्रियों में शुमार डिंपल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता आ रहा है। जहां 'पठान' में डिंपल का अभिनय फैंस के दिलों को छू गया, वहीं अब अभिनेत्री जल्द ही ओटीटी की दुनिया में अपने सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। जी हां, राधिका मदान, अंगिरा धर और ईशा तलवार के साथ डिंपल कपाड़िया निर्देशक होमी अदजानिया की वेब सीरीज 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'सास बहू और फ्लेमिंगो' नामक वेब सीरीज से डिंपल कपाड़िया अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। यह सीरीज 5 मई से 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। निर्माताओं के अनुसार, 'सास, बहू और फ्लेमिंगो एक ऐसी सास की कहानी है जो कट्टर है और बहुएं जो दृढ़ हैं। ये महिलाएं बदमाश, शक्तिशाली और यहां तक कि निर्दयी भी हैं।'
Ameesha Patel: चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, रांची की अदालत ने जारी किया वॉरंट

क्या बोलीं डिंपल
डिंपल कपाड़िया सीरीज के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'सास बहू और फ्लेमिंगो एक ऐसी कहानी है जो जुनून और अराजकता से भरी दुनिया में आम लोगों को असाधारण बनाती है। यह महिलाओं का एक ग्रुप है, जो एक ऐसी कहानी कह रहा है जो अक्सर केवल पुरुष द्वारा निभाई जाती है। मेरा विश्वास करिए, इसमें कुछ रंगीन कैरेक्टर्स भी हैं, जिन्हें आपने कभी नहीं देखा होगा। यह शो उतना ही जंगली है, जितना मेरे पागल निर्देशक होमी अदजानिया का दिमाग। उन्होंने एक फैमिली ड्रामा को उल्टा कर दिया है।'
HanuMan: 'हनुमान' के मेकर्स ने एनिमेटिड वर्जन में रिलीज किया 'हनुमान चालीसा', क्या आपने देखा यह बेहतरीन भजन?
विज्ञापन

अब तक की सबसे पागल दुनिया
'सास बहू और फ्लेमिंगो' के निर्माता-निर्देशक होमी अदजानिया कहते हैं, 'आपको लाइन याद है नर्क में एक महिला का अपमान जैसा कोई दोष नहीं है? जब दुनिया ने इन महिलाओं का तिरस्कार किया और उनसे मुंह मोड़ लिया है, तो वे एक निर्भीक जगह पर अपनी व्यवस्था बनाकर पनपना सीखती हैं। और उसी में रहती भी हैं। सास बहू और फ्लेमिंगो आज तक की सबसे पागल दुनिया है, जिसे मैंने बनाया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें