फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: ग्लैमर से दूर खेती में मन लगा रहीं डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा, शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Tue, 24 Aug 2021 06:00 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इनदिनों ग्लैमर से दूर खेती में मन लगा रही हैं। उन्होंने शिमला स्थित अपने फार्म हाउस से एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन
प्रीति जिंटा - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इनदिनों ग्लैमर से दूर खेती में मन लगा रही हैं। उन्होंने शिमला स्थित अपने फार्म हाउस से एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो खुश होते हुए सेब से लदे हुए पेड़ों को दिखा रही हैं और सेबों के साख अपनी यादों के बारे में बता रही हैं। प्रीति वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


सेब से लदे पेड़ देखकर वह खुशी से उछल पड़ती हैं। प्रीति वीडियो में बताती हैं कि उन्होंने यहां नाना-नानी और मामा-मामी के साथ बचपन के खूबसूरत दिन बिताए हैं। उन्होंने बताया कि जब मजदूर सेब से पेड़ तोड़ते का काम कर रहे हों, तो उनको डिस्टर्ब नहीं करना होना था और सेबों के साथ खेलना और उन्हें इधर-उधर फेंकने की भी मनाही थी।
 

उन्होंने कहा, मेरा पसंदीदा काम सेब तोड़ना और बड़े एवं  छोटे सेबों को इकट्ठा करना था। उन्होंने बताया कि उन्हें सेब का जूस बनाना भी पसंद था। उन्होंने कहा कि दो साल पहले वो आधिकारिक किसान बच चुकी हैं। मुझे हिमाचल बेल्ट के ऐपल फार्मिंग कम्यूनिटी का हिस्सा बनकर खुशी है। प्रीति अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर किसानी से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि सेब का मौसम हमेशा खास होता है। बहुत से नियम होते हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें