फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: हैदराबाद में दिलजीत दोसांझ ने दी गुरु नानक देव को श्रद्धांजलि, साझा किया कॉन्सर्ट का वीडियो

Sat, 16 Nov 2024 08:06 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने हैदराबाद में कॉन्सर्ट किया। इस दौरान उन्होंने गुरु पर्व के दौरान गुरू नानक जयंती की सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ दिल्ली और जयपुर में अपना कॉन्सर्ट करने के बाद अब हैदराबाद गए हैं। वह अपने दिल-इलुमिनाटी इंडिया टूर के हिस्से के रूप में अगली बार अहमदाबाद में प्रस्तुति देंगे। हैदराबाद में अपने कॉन्सर्ट का एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में दिलजीत अपने प्रशंसकों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। बाद में अपनी टीम के साथ गुरु नानक देव को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन


 

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत दोसांझ ने साझा किया वीडियो
हैदराबाद में अपने कॉन्सर्ट के दौरान गायक-अभिनेता ने गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रशंसकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए एक पल निकाला। हैदराबाद संगीत कार्यक्रम का एक वीडियो साझा कर दिलजीत ने लिखा, "किरत करो नाम जपो वंड शाको। हैदराबाद में गुरु पर्व की शुभकामनाएं।"
 

 

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
तेलंगाना सरकार ने साझा किया वीडियो
तेलंगाना सरकार ने दिलजीत दोसांझ के इस वीडियो से पहले नोटिस जारी किया है। उन्हें नोटिस में कहा गया, दोसांझ शराब, ड्रग्स या हिंसा को बढ़ावा देने वाले किसी भी गाने को न गाएं, क्योंकि पिछले कुछ मामलों में उनके प्रदर्शनों में इसी तरह के गाने शामिल रहे हैं।

Shaktimaan: रणवीर या टाइगर नहीं बल्कि ये अभिनेता बनेंगे शक्तिमान? फैंस ने इस नाम पर दी मिली जुली प्रतिक्रिया

 

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिल्ली कॉन्सर्ट में भी हुआ विवाद
दिलजीत दोसांझ दिल इलुमिनाटी टूर में भारत के 11 शहरों में सिंगल का कॉन्सर्ट हो रहा है। इससे पहले दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 26 अक्टूबर को दिल्ली में था। दिलजीत के शो की टिकट कीमतों में धोखाधड़ी और टिकट नहीं खरीद पाने के कारण एक महिला फैन ने सिंगर को लीगल नोटिस भेजा था। दिलजीत की फैन रिद्धिमा कपूर ने यह नोटिस भेजा था। नोटिस में कपूर ने कहा था कि टूर से पहले टिकट की कीमतों में हेराफेरी की गई है, जो एक अनुचित व्यापार व्यवहार है।
 

Upcoming Movies: इन 5 आगामी फिल्मों में साथ आएंगे साउथ-बॉलीवुड सितारे, बॉक्स ऑफिस पर होगा डबल धमाका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें