फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगरी में दिलजीत का नाम, ‘चमकीला’ के लिए मिला नॉमिनेशन

Thu, 25 Sep 2025 10:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ का नाम भी शामिल है। फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए उनका नॉमिनेशन इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगरी में हुआ है।

विज्ञापन
फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को खुशखबरी दी है। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में उनका नॉमिनेशन हुआ है। यह नॉमिनेशन उन्हें फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में उम्दा अभिनय के लिए मिला है। इस नॉमिनेशन के लिए दिलजीत ने फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन


दिलजीत ने निर्देशक इम्तियाज अली को शुक्रिया कहा 
दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन की जानकारी को फैंस के साथ शेयर किया। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा, ‘यह सब आपकी वजह से है, इम्तियाज सर।’ इस पोस्ट को दिलजीत इम्तियाज अली को भी टैग करते हैं। ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में एक और नॉमिनेशन मिला है। इसे टीवी फिल्म/मिनी सीरीज कैटेगरी में भी जगह मिली है। इस बार इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म अकेली इंडियन एंट्री है। विनर्स की अनाउंसमेंट 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में होने वाले 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स इवेंट में की जाएगी। 



क्या थी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ की कहानी 
दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में पंजाब के एक चर्चित गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था। अपने अलग मिजाज के गीतों के कारण वह पूरे पंजाब में मशहूर थे लेकिन 1988 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिल्म में उनकी पत्नी और साथ गाने वाली सिंगर अमरजोत का रोल परिणीति चोपड़ा ने निभाया था। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में इन एक्टर्स को भी मिला चुका है नॉमिनेशन  
 
एक्टर सीरीज/फिल्म      

कैटेगरी

शेफाली शाह  दिल्ली क्राइम सीजन 2      बेस्ट एक्ट्रेस
जिम सर्भ         रॉकेट बॉयज  

बेस्ट एक्टर

नवाजुद्दीन सिद्दिकी सीरियस मेन   

  बेस्ट एक्टर

सुष्मिता सेन                 आर्या            बेस्ट ड्रामा सीरीज
अर्जुन माथुर  मेड इन हेवन              

  बेस्ट एक्टर


इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स विनर्स  
 
एकता कपूर         लाइफटाइम अचीवमेंट   

   प्रोड्यूसर 

वीर दास       वीर दास: लेडिंग       

   कॉमेडी स्पेशल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें