फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ इंदौर कॉन्सर्ट: सिंगर ने छप्पन पहुंचकर फैंस को दिया सरप्राइज, शेयर की खास तस्वीरें; पूछा ये सवाल

Mon, 09 Nov 2026 01:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर चर्चा में हैं। 
  • दिलजीत का अगला कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर में होने वाला है।
  • इससे पहले उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर की है। 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने 30 अक्तूबर को राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक ग्रैंड ओपनिंग शो के साथ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत की। अब उनका अगला शो इंदौर में होने वाला है। 
विज्ञापन


दिलजीत ने शेयर की खास पोस्ट
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर में अपना ऑरा टूर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले दिलजीत ने एक खास पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इंदौर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

दिलजीत तस्वीरों में इंदौर के छप्पन इलाके में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वे पोहे की दुकान के पास खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं आखिरी फोटो में एक लड़की 'पंजाबी इंदौर आ गए ओए' का पोस्टर थामे नजर आ रही है। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'इंदौर रेडी?' तस्वीरों से साफ है कि सिंगर अपने अगले शो के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
कॉन्सर्ट से पहले प्रशासन के सख्त नियम
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उनके आने वाले कॉन्सर्ट की जांच हो रही है। कुछ सख्त नियम तय किए गए हैं। चंडीगढ़ के डॉ. पंडितराव धरेनवर की शिकायत के बाद खबर है कि महिला और बाल विकास विभाग के डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर को निर्देश दिए गए हैं कि कॉन्सर्ट में ऐसे गाने न बजाए जाएं, जिनका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। निर्देशों में खास तौर पर शराब और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों से बचने के लिए कहा गया है।

देखें दिलजीत की पोस्ट-

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत नहीं गाएंगे ये गाने 
इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर प्रशासन सख्त हैं। आयोजकों को कुछ निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ गानों पर बैन लगाया गया है, जिन्हें सिंगर कॉन्सर्ट में नहीं गा सकेंगे। इनमें दिलजीत दोसांझ का चर्चित ट्रैक 'पटियाला पेग' शामिल है।

इसके अलावा '5 तारा ठेके', 'जेब विचों फ्रीम' और 'जट्ट फायर करदा' भी हैं, जिन्हें दिलजीत नहीं आएंगे। आयोजकों को यह भी साफतौर पर बताया गया है कि सिंगर 15 नवंबर को शो के में इन गानों पर परफॉर्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत के टूर के बारे में?
  • अगला शो 15 नवंबर को इंदौर में होना है।
  • इसके बाद वह 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे।
  • चंडीगढ़ में भी उनके कॉन्सर्ट की घोषणा की गई है, लेकिन इसकी तारीख और अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, पहले वीकएंड पर कमाए करोड़ों; 'गॉडजिला' से मिली कड़ी टक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें