5000 में किया परफॉर्म
धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि सिर्फ एल्बम से कमाई करना आसान नहीं है और इन लाइव शो से मिलने वाले पैसे ने उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। दिलजीत ने बताया, ‘मैंने कभी किसी को मना नहीं किया। कोई 5,000 दे, 10,000 दे या 15,000 दे, मैंने हर ऑफर को हां कहा। मैं दिन-रात हर जगह परफॉर्म करने जाता था।’
उन्होंने कहा कि ऐसा करने के पीछे एक ही वजह थी- अपने बचपन की गरीबी से बाहर निकलना। उनके लिए अमीर और सफल बनना सिर्फ एक सपना नहीं था, बल्कि एक जरूरत थी।
इसलिए परफॉर्म करना किया बंद
दिलजीत ने यह भी बताया कि बाद में उन्होंने शादियों में परफॉर्म करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ सीनियर कलाकार इन शोज को छोटा समझते थे और उन्हें इसी तक सीमित मानने लगे थे। ऐसे में उन्होंने तय किया कि वह खुद के बड़े कॉन्सर्ट्स पर ध्यान देंगे।
ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने 'रामायण' के सेट पर की सह-कलाकार की मदद, अभिनेता जाहिद खान ने की तारीफ
अपने बचपन को याद करते हुए दिलजीत ने कहा, ‘मैं बहुत गरीब परिवार से आता हूं। अगर हम बीमार पड़ जाते थे, तो डॉक्टर के पास जाने के पैसे नहीं होते थे।’
वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ, शरवरी
- फोटो : सोशल मीडिया