फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लड़के मुझे परेशान करते थे, मैंने पत्थर उनके…’, कयादु लोहार ने अपने साथ हुई घटना को किया याद; कहा- अपने लिए…

Wed, 01 Jul 2026 03:56 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kayadu Lohar: एक्ट्रेस कयादु लोहार ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बात की। जानिए खुद को परेशान करने वाले लड़कों के साथ उन्होंने क्या किया…
विज्ञापन
कयादु लोहार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल एक्ट्रेस कयादु लोहार ने अपने स्कूल के दिनों की एक घटना के बारे में बात की है, जब उन्होंने लड़कों के एक ऐसे ग्रुप का सामना किया था, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें परेशान किया था। अपनी आने वाली तमिल फिल्म 'इधयम मुरली' के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि शुरू में तो उन्होंने इस परेशानी को नजरअंदाज़ किया, लेकिन आखिरकार उनकी बर्दाश्त करने की सीमा खत्म हो गई।

कयादु ने अपने साथ हुई घटना को किया याद

विज्ञापन

हाल ही में 'गलाटा तमिल' पॉडकास्ट के एक एपिसोड में कयादु के साथ उनके को-स्टार अथर्व मुरली और प्रीति मुकुंदन भी मौजूद थे। जब उनसे उनके अपने ब्लास्ट मोमेंट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उस घटना का जिक्र किया। यह सवाल हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'ब्लास्ट' में प्रीति के एक्शन सीन के संदर्भ में पूछा गया था।

हालांकि शुरू में वह अपनी कहानी बताने में हिचकिचा रही थीं, लेकिन कायाडू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे लड़कियों को अपने हक के लिए आवाज उठाने का हौसला मिलेगा। घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं 10वीं क्लास में थी, तो घर के पास ही क्लास अटेंड करने जाती थी। कुछ लड़के मुझे परेशान करते थे। पहले दिन मैंने सोचा ठीक है, जाने दो। दूसरे दिन भी मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन तीसरे दिन मैं और बर्दाश्त नहीं कर पाई।

विज्ञापन

कयादु लोहार - फोटो : सोशल मीडिया

गलत को चुपचाप सहन नहीं करना चाहिए
अपनी प्रतिक्रिया के बारे में बताते हुए कायादु ने आगे कहा कि मैं इतनी परेशान और गुस्से में थी कि मैंने एक पत्थर उठाया और उनमें से एक पर फेंक दिया। वह पत्थर उसके सिर पर लगा और उससे खून बहने लगा। मैं तुरंत वहां से चली गई। मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ। पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि वह बहुत हिंसक हरकत थी।

मुझे नहीं लगता कि किसी को पत्थर उठाकर किसी को घायल करना चाहिए। लेकिन उस पल मुझे ऐसा ही महसूस हुआ और मैंने वही किया। शायद लोग सोचते हों कि मैं शांत हूं और ज्यादा बात नहीं करती। लेकिन जब कोई कुछ गलत करता है, तो मुझे नहीं लगता कि उसे चुपचाप सह लेना चाहिए। आपको अपने लिए आवाज उठानी चाहिए।

विज्ञापन

कयादु लोहार - फोटो : सोशल मीडिया
कयादु की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
कयादु को आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'फंकी' और मलयालम फिल्म 'पल्लीचट्टम्बी' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म 'इधयम मुरली' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उनके पास कई फिल्में लाइन में हैं, जिनमें तमिल में 'इम्मोर्टल' और 'मंजनाथ्थी', मलयालम में 'आई एम गेम', 'खलीफा: द इंट्रो' और 'थारम' और तेलुगु में 'द पैराडाइज' शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें