फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ ने लिया बड़ा फैसला, किया ये काम

Thu, 28 Feb 2019 01:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
विज्ञापन
diljit dosanjh - फोटो : file photo
विज्ञापन
'उड़ता पंजाब', 'सूरमा' और 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने म्यूजियम मैडम तुसाद में लगने जा रहे हैं अपने वैक्स स्टैच्यू के इवेंट की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो दिलजीत दोसांझ का दिल्ली स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू लगने वाला था, लेकिन पुलवामा हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुए विवाद की वजह से उन्होंने अपने स्टैच्यू का अनावरण करने से मना कर दिया है। इस बात की जानकारी मैडम तुसाद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी साझा की है। 



सिंगर ने भी ट्वीट कर बताया। उन्होंने लिखा- हमारे जवान देश की सुरक्षा के लिए परिश्रम कर रहे हैं, हम भारतीय सेना के साथ खड़े हैं, देश में चल रही परेशानी को देखने हुए मैडम तुसाद स्टैच्यू लांच को आगे बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ 28 फरवरी को मैडम तुसाद में अपने वैक्स स्टैच्यू का अनावरण करने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें