इमोशनल हुए फैंस
दिलजीत दोसांझ का ‘सांसों की माला’ गाना जल्द ही उनके शो के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले पलों में शामिल हो गया। जैसे ही उन्होंने यह गाना गाया, फैंस ने अपने फोन ऊपर उठा लिए और म्यूजिक के साथ झूमने लगे।
देखते ही देखते वेम्बली रोशनी के समंदर में बदल गया। इस परफॉर्मेंस के वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। फैंस ने इस श्रद्धांजलि को बेहद भावुक बताया और कहा कि इसे देखकर उन्हें रोंगटे खड़े हो गए।
देखें वीडियो-