जारी किया गया बयान
बुकमायशो ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि कॉन्सर्ट तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। बयान में कहा गया, 'यह स्पष्ट किया जाता है कि 30 अक्तूबर को नई दिल्ली में होने वाला दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा इंडिया टूर' कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें गलत हैं। कार्यक्रम की अनुमति को कुछ समय के लिए रोका गया था, न कि रद्द किया गया था। इन दोनों बातों को एक न समझें। त्योहारों के मौसम और इस दौरान बरती जाने वाली अतिरिक्त सावधानी को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने आयोजकों, बुकमायशो लाइव से सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़-प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा था।'
कहां-कहां होंगे दिलजीत के शो?
दिल्ली के शो के बाद, इस टूर के तहत इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में भी दिलजीत के कार्यक्रम होंगे। चंडीगढ़ भी इस टूर का हिस्सा होगा, जिसके शो की जानकारी बाद में दी जाएगी।