फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईठा: कब आएगा विठाबाई की बायोपिक का ट्रेलर? मेकर्स ने दी जानकारी; बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार श्रद्धा

Tue, 27 Oct 2026 11:56 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्म 'ईठा' सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है।
  • इससे पहले मेकर्स ने जानकारी दी है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब जारी किया जाएगा।
  • इससे पहले जारी हुए फिल्म के टीजर में श्रद्धा कपूर के दमदार अभिनय की झलक देखने को मिली थी।
विज्ञापन
ईठा - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्म 'ईठा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी है। हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीजर में श्रद्धा कपूर का शानदार लुक देखने को मिला था। अभिनेत्री अपने डांस से दर्शकों को अपना दावाना बानाने वाली हैं।
विज्ञापन

Trending Videos

ईठा - फोटो : यूट्यूब
वीडियो क्लिप में क्या है?
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि गांव का माहौल है। बहुत से लोग रात के वक्त जमा हुए हैं। इन लोगों के बीच में एक महिला खड़ी है। उसके आस-पास सभी लोग जोर-जोर से ईठा-ईठा के नारे लगा रहे हैं। वीडियो क्लिप के बैकग्राउंड का संगीत अच्छा समा बांध रहा है।

ईठा - फोटो : यूट्यूब
कब जारी होगा फिल्म का ट्रेलर?
श्रद्धा कपूर ने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'बिखरेगा जलवा इस शुक्रवार। इस शुक्रवार को ईठा का ट्रेलर जारी होगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को रिलीज होगी।'

टीजर में क्या है?
हाल ही में अपकमिंग फिल्म 'ईठा' का टीजर जारी हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि भाऊ गांवकर तमाशा मंडल के कार्यक्रम में ईठा की प्रस्तुति देखने भीड़ आती है। मगर, मंच पर ईठा को न देख दर्शक दीर्घा से लोग बोलते हैं, 'अरे ईठाबाई को बुलाओ'। उधर ईठाबाई बैकस्टेज नौ माह के गर्भ के साथ दिखाई देती हैं और अपनी प्रसव प्रक्रिया खुद कर रही होती हैं। बच्चे की किलकारी सुनाई देती है और इसी के साथ ईठा चिंतित होकर कहती है, 'ऐसे नहीं जा सकती। तैयारी करनी होगी'। ऐसे वक्त में भी वह मंच पर आती हैं और अपनी दमदार प्रस्तुति देती हैं। श्रद्धा कपूर विठाबाई के किरदार में पूरी तरह ढल गई हैं।
विज्ञापन

ईठा - फोटो : यूट्यूब
'तूफान को नाचते देखना हो तो ईठा'
प्रसव के बाद मंच पर प्रस्तुति देने को तैयार ईठा से कहा जाता है, 'अरे मर जाएगी तू'। जवाब मिलता है, 'पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी। पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी'। आवाज आती है, 'तो बन जा मिसाल'। एक और आवाज आती है, 'पान में पान चखना हो तो मीठा और तूफान को नाचते देखना हो तो ईठा'। यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें