फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चूचा' और 'बिट्टी' संग कॉमेडी का ब्लास्ट करेंगे दिलजीत दोसांझ, फर्स्ट हुआ जारी

Tue, 15 May 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। कॉमेडी ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में उनके साथ फिल्म 'बरेली की बर्फी' से दर्शकों का दिल जीतने वाली कृति सेनन और 'फुकरे' सीरीज से अपनी पहचान बनाने वाली एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन


दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म का नाम 'अर्जुन पटियाला' है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही इन तीनों स्टार के फैंस के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित जगराज कर रहे हैं। पता हो कि रोहित जगराज इससे पहले दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी' और 'सरदार जी 2' का निर्देशन कर चुके हैं। 
 


वहीं बात करें अर्जुन पटियाला के फर्स्ट लुक ही तो इसमें दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा पुलिस यूनिफोर्म में नजर आ रहे हैं। कृति सेनन पिंक कुर्ता और डेनिम की जैकेट में बेहद कुल अंदाज में दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कृति सेनन एक क्राइम रिपोर्टर का किरदार निभार रही हैं। 
विज्ञापन


वहीं बॉलीवुड की फिल्म में पुलिस के किरदार में दिलजीत दोसांझ दूसरी बार नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' में पुलिस के रोल में दिखाई दिए थे। वहीं 'अर्जुन पटियाला' में दिलजीत दोसांझ पुलिस के किरदार में कॉमेडी करते नजर आएंगे। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें