फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा: चैप्टर 1' से जुड़े दिलजीत दोसांझ, शेयर किया वीडियो

Fri, 12 Sep 2025 08:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh Rishabh Shetty: पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ ने साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी के साथ उनकी आगामी फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1' के लिए हाथ मिला लिया है। इसी खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो के जरिए शेयर किया है।
 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ ने ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ ने ऋषभ शेट्टी के साथ उनकी आगामी फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1' के लिए एक खास गाने की रिकॉर्डिंग की है। जिसे दिलजीत ने मुंबई के वाईआरएफ स्टूडियो में पूरा किया है।
विज्ञापन

 

दिलजीत का पोस्ट
दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर ऋषक्ष शेट्टी के साथ एक खास वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'बड़े भाई ऋषभ शेट्टी को सलाम.. जिन्होंने 'कंतारा' बनाई। इस फिल्म के साथ मेरा एक पर्सनल संबंध है, जिसे मैं बता नहीं सकता.. लेकिन मुझे याद है जब मैं सिनेमाघरों में देख रहा था.. आखिर में जब वराह रूपम गाना बजा तो मैं बहुत खुशी से रोया था..अब कंतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर को आ रही है, इसे सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता।' आगे दिलजीत ने संगीतकार बी अजनीश लोकनाथ के लिए लिखा, 'सर आपका बहुत बहुत धन्यवाद.. कल आपसे बहुत कुछ सीखा।'

दिलजीत की पोस्ट पर ऋषभ का जवाब
साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने दिलजीत दोसांझ की इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, 'दिलजीत के साथ 'कंतारा' के गाने के लिए काम करके बहुत खुशी हुई। शिव की कृपा से सब कुछ अच्छा हुआ। ढेर सारा प्यार। एक और शिव भक्त कंतारा से मिला।'
विज्ञापन

'कंतारा चैप्टर 1' के बारे में
'कंतारा: चैप्टर 1' को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में ऋषभ, रुक्मिणी वसंत, सप्तमी गौड़ा और गुलशन देवैया जैसे कलाकार हैं। इसे होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर ने बनाया है।

यह भी पढ़ें: Junaid Khan-Sai Pallavi: सामने आया जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म का नाम, 17 साल बाद कजिन के साथ काम करेंगे आमिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें