फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauahar Khan: दूसरे बच्चे के जन्म के बाद गौहर खान ने शेयर किया वीडियो, पोस्टपार्टम लाइफ को लेकर दिया अपडेट

Fri, 12 Sep 2025 08:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: आज गौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार डांस वीडियो शेयर किया और साथ ही अपनी पोस्टपार्टम स्थिति के बारे में खुलकर बताया।
 
विज्ञापन
गौहर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@gauaharkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौहर खान और जैद दरबार हाल ही में दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं। आज गौहर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और आमिर खान की फिल्म 'रंगीला' के गाने 'याई रे याई रे जोर लगाके नाचे रे' पर डांस करते एक शानदार वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही गैहर ने अपनी पोस्टपार्टम स्थिति में बताया कि वह इसे कैसे हैंडल कर रही हैं।
विज्ञापन

 

गौहर खान का पोस्ट
गौहर खान ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी त्वचा, बालों और स्टाइलिंग का ध्यान रखती दिखीं। इस वीडियो में गौहर फिल्म 'रंगीला' के गाने 'जोर लगा के नाच रे' पर नाचती नजर आईं। उन्होंने अपनी बहन कौसर सुलेमान खान को उनकी देखभाल और प्यार भरे उपहारों के लिए धन्यवाद दिया। गौहर ने इस शानदार डांस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरी देखभाल करने वाली बहन कौसर सुलेमान खान को सलाम। मेरे लिए सबसे ज्यादा सोची-समझी चीजें भेजने के लिए। लव यू कौसपा।'

 

बेटे के जन्म से पहले जैद का पोस्ट
गौहर ने 1 सितंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया और सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। उन्होंने और उनके पति जैद दरबार ने अस्पताल में बच्चे के जन्म से पहले एक मजेदार डांस वीडियो साझा किया, जिसमें गौहर 'डोन्ट यू विश योर गर्लफ्रेंड वाज हॉट लाइक मी' गाने पर नाच रही थीं।

कब की थी दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा
अप्रैल 2025 में गौहर ने जेसी जे के गाने 'प्राइस टैग' पर डांस करते हुए अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'बिस्मिल्लाह, आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है।'


 
विज्ञापन

गौहर के बारे में
कुछ हफ्तों पहले, गौहर ने अपनी गोद भराई का जश्न मनाया, जिसमें वह पीले-सुनहरे गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने और जैद ने एक खूबसूरत केक काटा, जो इस खुशी के मौके को और खास बना रहा। गौहर और जैद का पहला बेटा जेहान मई 2023 में पैदा हुआ था और अब वे अपने दूसरे बच्चे के साथ फिर से माता-पिता बनने की खुशी मना रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें