फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ: दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट पर लगी रोक, AAP नेता ने उठाए सवाल; पुलिस ने बताई ये वजह

Thu, 22 Oct 2026 07:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। 
  • दिल्ली पुलिस ने उनके 30 अक्तूबर को होने वाले कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं दी है। 
  • यह कार्यक्रम नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था और उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ का हिस्सा था।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का फैंस में जबरदस्त क्रेज है। 30 अक्तूबर को नई दिल्ली में भी एक कॉन्सर्ट का आयोजन होना था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसे मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इस खबर में जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से नहीं मिली अनुमति
दरअसल, कॉन्सर्ट के आयोजन के लिए बुकमायशो लाइव ने 14 अक्तूबर को अनुमति मांगी थी। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के चलते इस अनुरोध को मंजूरी नहीं दी। दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट ने 21 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। 

पुलिस के आदेश के मुताबिक, कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं देने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। इनमें संभावित सुरक्षा खतरे से जुड़ी जानकारियां, त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियां और कानून-व्यवस्था से जुड़ी अन्य चिंताएं शामिल हैं। पुलिस ने अपने पत्र में साफ किया कि कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इस्टाग
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस फैसले को भारत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कलाकारों को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कॉन्सर्ट की अनुमति नहीं देने के पीछे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी वजहें बताई हैं। फिलहाल, 30 अक्तूबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर संकट बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण: 'चलते-फिरते रेड फ्लैग' किस वजह से हुई विजय की जमकर ट्रोलिंग? रश्मिका की इस बात पर भड़के यूजर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें