इन सड़कों पर मिल सकता है ट्रैफिक जाम
कॉन्सर्ट से पहले जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दक्षिणी रेंज के ट्रैफिक डीसीपी संदीप गुप्ता ने बताया, 'कॉन्सर्ट को देखते हुए हमने लोगों के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोधी रोड से कोटला रेड लाइट तक भीष्म पितामह मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। हमने लोगों की सुविधा के लिए कई पिकअप और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट बनाए हैं।
इस स्टेडियम में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए हमने लोगों से ज्यादातर मेट्रो से आने की अपील की है। JLN स्टेडियम का मेट्रो स्टेशन आयोजन स्थल के बहुत पास है। लोग उस मेट्रो स्टेशन से यहां आ सकते हैं।
इसके अलावा, हम लोगों से अपील करते हैं कि वे बीपी मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग या बारापुला सहित आसपास की सड़कों पर अपने वाहन इधर-उधर पार्क न करें।'
स्टेडियम में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं?
कॉन्सर्ट में जाने से पहले टिकट और आयोजकों की ओर से जारी सामान संबंधी नियम जरूर पढ़ लें। सुरक्षा जांच के दौरान परेशानी से बचने के लिए केवल जरूरी सामान ही साथ रखें।
इन चीजों को लेकर अलग-अलग आयोजनों में नियम बदल सकते हैं, इसलिए किसी भी सामान को साथ ले जाने से पहले अपने टिकट या आयोजक की आधिकारिक गाइडलाइन देख लें।
कॉन्सर्ट में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आरामदायक कपड़े पहनें: कॉन्सर्ट में लंबे समय तक खड़े रहना पड़ सकता है, इसलिए आरामदायक कपड़े और जूते पहनें।
फोन पूरी तरह चार्ज रखें: अगर पावर बैंक की अनुमति नहीं है, तो फोन को घर से निकलने से पहले चार्ज कर लें।
समय से पहले पहुंचें: भीड़ और सुरक्षा जांच के कारण एंट्री में समय लग सकता है।
खाने-पीने की तैयारी रखें: स्टेडियम के अंदर खाने-पीने से जुड़े नियम पहले जांच लें।
वापसी का प्लान बनाएं: शो खत्म होने के बाद भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए मेट्रो या कैब से लौटने की योजना पहले बना लें।
ये भी पढ़ें- करवा चौथ 2026: ‘खूबसूरत परंपराएं', प्रियंका-रकुल से लेकर शिल्पा तक, इन सेलेब्स ने मनाया त्योहार; देखें फोटोज