मुंबई के पाली हिल्स में दिलीप कुमार की प्रॉपर्टी को लेकर काफी समय से चल रहे केस का फैसला उनके पक्ष में आया है। इस केस को जीतने के बाद दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनके चेहरे की खुशी देखने को बनती है।
आपको बता दें कि ये केस करीब 11 सालों से चल रहा था। दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है जिसमें सायरा बानो अपने हाथ में बंगले की चाबी लिए नडर आ रही हैं। इस ट्वीट के आते ही फैंस ने दिलीप कुमार और सायरा बानो को बधाईयां देने शुरू कर दिया।
पढ़ें- टीवी की ये संस्कारी बहू बनेगी 'सेक्स वर्कर', पहले ही सीरियल से घर-घर में हुई थी पॉपुलर
कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार की तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद दिलीप कुमार की खबर भी उनके सोशल मीडिया पर दी गई थी। आपको बता दें कि फिलहाल दिलीप कुमार का ट्विटर हैंडल उनकी पत्नी ही मैनेज करती हैं।
2/ "restored the possession to us. Sahab is overjoyed. Sharing some photos. Thank you friends n fans innumerable who have prayed for us" pic.twitter.com/mPkuVPNd3N
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 12, 2017