फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस की छोटी ड्रेस पर पाकिस्तानियों ने दिया ऐसा रिएक्शन, बदलने पड़े कपड़े

Wed, 13 Sep 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
sara khan
विज्ञापन
पाकिस्तानी शो 'लेकिन' की शूटिंग हाल में खत्म करके वापस लौटी सारा खान ने अपने फैंस के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार पाकिस्तान के लोग उनके  शॉर्ट्स पहनने पर चौंक गए थे। 
विज्ञापन


पढ़ें- 'तेरा इंतजार' का पोस्टर रिलीज, पहली बार ऐसे लुक में दिखीं सनी लियोनी

दरअसल सारा ने बताया कि अपने शो की शूटिंग खत्म करने के बाद जैसे ही वो अपने होटल की लॉबी में टहलने के लिए  शॉर्ट्स में निकलीं। वहां के लोग मेरे आउटफिट को देखकर काफी चौंक गए थे। सारा कहती हैं कि वो लोगों के रिएक्शन को समझ नहीं पा रही थीं कि ऐसा क्या हुआ जो लोग उन्हें घूर रहे हैं

जिसके बाद उनकी यूनिट के एक इंसान ने उन्हें बताया कि यहां लोग बाहर शॉर्ट्स पहनने से अक्सर बचते हैं। सारा ने बताया ये सुनने के तुरंत बाद वो अपने होटल के कमरे में लौटकर अपने कपड़े बदलकर बाहर आईं। सारा ने कहा ,'मुंबई में ऐसा नहीं होता है। आप क्या पहन रहें इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है'। 
विज्ञापन


बता दें कि सारा इससे पहले पाकिस्तान के एक और शो 'बे कुड़ी' में भी काम कर चुकी हैं। सारा का ये नया शो 'लेकिन' कजिन के बीच पनपे प्यार की कहानी  है। सारा ने बताया कि वहां के लोगों से उन्हें बेहद प्यार मिला है। उन्होंने हंसते हुए बताया कि सीरियल 'जिदंगी' देखने के बाद उनकी नानी की ये इच्छा थी कि वो एक बार पाकिस्तान के सीरियल में जरूर काम करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें