फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अपडेट: अस्पताल से घर पहुंचे अभिनेता दिलीप कुमार, पत्नी सायरा बानो ने समर्थकों का जताया आभार

Fri, 11 Jun 2021 03:14 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा के लेजेंड अभिनेता दिलीप कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दिलीप कुमार (98) को सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार को उपनगरीय खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के लेजेंड अभिनेता दिलीप कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दिलीप कुमार (98) को सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार को उपनगरीय खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह गैर-कोविड अस्पताल है। एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इससे पहले खबर थी कि अभिनेता गुरुवार को डिस्चार्ज होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अस्पताल से निकलते वक्त 98 साल के दिलीप कुमार के साथ उनकी पत्नी सायरा बानो दिलीप कुमार के साथ थीं।

दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट के जरिए उनके दोस्त फैजल फारूकी ने इस बारे में बताया है। उन्होंने लिखा, 'आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के साथ दिलीप साहब अस्पताल से अपने घर जा रहे हैं। आप लोगों का असिमित प्यार और स्नेह, हमेशा साहब के दिल को छू जाता है। - फैजल फारूकी। #DilipKumar #healthupdate



 
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप कुमार-सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार को छुट्टी मिलने पर उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा है कि हम बहुत खुश हैं, उनके फेफड़ों से तरल पदार्थ निकाल दिया गया है। वह अब घर जा रहे हैं। उनके (दिलीप कुमार) लिए प्रार्थना करने के लिए हम सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हैं।'




 
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप साहब के भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि अभिनेता को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। सायरा बानो ने लोगों से अपील की थी कि कृपया साहब के लिए दुआएं करते रहिए और आप भी सुरक्षित रहिए।

4 of 5
दिलीप कुमार-सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल में भर्ती होने के बाद दिलीप कुमार के निधन की खबरें भी आईं थी जिन्हें सायरा बानो ने झूठा करार दिया था। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया था कि, 'किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साहब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें 2-3 दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : Instagram
दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था। उनका असली नाम यूसुफ खान है लेकिन सिने जगत में उन्हें दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें