सायरा बानो ने हेमा को दी जन्मदिन की बधाई
सायरा बानो ने हेमा मालिनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में दिलीप कुमार, हेमा और सायरा एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सायरा ने लिखा, 'अपने सबसे प्यारे दोस्त को बधाई देते हुए मेरा दिल खुशी से भर जाता है। @dreamgirlhemamalini, आज जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हेमा हमेशा से ही सुंदरता, शालीनता और शांत ताकत की मिसाल रही हैं।'
हेमा की अच्छी सेहत के लिए कामना
सायरा ने आगे लिखा, 'कुछ समय पहले मैंने उन्हें टीवी शो में धर्मेंद्र जी के साथ नाचते देखा। उनके बीच का प्यार और आसानी मेरे दिल को छू गई। इससे स्थायी साथ की सुंदरता याद आई। प्यारी हेमा, आपके दिन हमेशा उसी रोशनी और प्यार से भरें, जो आप दूसरों को देती हैं। आपको ढेर सारी खुशी, शांति और अच्छी सेहत मिले।'
यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने साक्षी पर लुटाया प्यार, टीवी की आइकॉनिक बहू तुलसी-पार्वती की बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'लीजेंड'