बीमार दिलीप कुमार ने अपने फैंस के लिए वीडियों संदेश भेजा है। इस संदेश में वे बेहद भावुक दिख रहे हैं।
लीलावती अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार ने उनके लिए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने वाले प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है।
दिलीप कुमार ने ट्वीटर पर लिखा है कि प्रार्थना के लिए वह सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देते हैं। ट्वीट के साथ ही एक वीडियो लिंक भी साथ में अटैच किया गया है जिसमें सायरा बानो दिलीप कुमार को कुछ खिला रही हैं।
इस वीडियों में दिलीप कुमार स्वस्थ दिखने के साथ खुश भी दिख रहे हैं।
देखिए यह वीडियो