सायरा बानो, दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच में एक बार तो उनके निधन की खबरें भी सामने आई थीं जिन्हें सायरा बानो ने झूठा करार दिया था। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया था कि, 'किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साहब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।'
दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : Twitter
बता दें, दिलीप और सायरा इंडस्ट्री के लेजेंडरी कपल माने जाते हैं। साल 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने शादी की थी। सायरा दिलीप कुमार को बहुत कम उम्र से ही पसंद करती थीं और उनके सपने देखा करती थीं वहीं दिलीप भी सायरा पर फिदा हो गए थे। ऐसे में दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि शादी के बाद दोनों को कोई संतान नहीं हुई। सायरा दिलीप का खूब ख्याल रखती हैं और दिलीप भी सायरा संग वक्त बिताते हैं । दोनों ने कभी बच्चे ना होने का कोई दुख नहीं जताया।