फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार को मिली अस्पताल से छुट्टी, सीने में था दर्द

Thu, 11 Oct 2018 05:23 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
dilip kumar
विज्ञापन

बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। बीते 7 अक्टूबर को सीने में दर्द की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। दिलीप कुमार को किसी भी बड़े कार्यक्रम के दौरान नहीं देखा जाता क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें कम्पलीट रेस्ट की सलाह दी है। बता दें दिलीप कुमार की इससे पहले भी कई बार अचानक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा हैं।

विज्ञापन


उनका पूरा ख्याल उनकी पत्नी शायरा बानो रखती हैं। दिलीप कुमार की उम्र 95 साल हो चुकी हैं। उनसे मिलने उनके मित्र और करीबी रिश्तेदार उनके घर पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड में दिलीप कुमार और सुभाष घई की मित्रता की चर्चा अक्सर होती रहती है। हाल ही में सुभाष घई ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कुछ दिनों पहले मेरी मुलाकात दिलीप कुमार से हुई थी, उन्हें देखकर मुझे बेहद तकलीफ हुई। उन्हें इस हालात में देखकर मैं परेशान हो जाता हूं।

बता दें दिलीप कुमार अपने जमाने में के सुपरस्टार रहे हैं। दिलीप कुमार ने अपने करियर की शुरूआत 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से की थी। बॉलीवुड में दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी के चर्चे भी खूब हुए थे, लेकिन वो प्यार पर्दे तक ही सीमित रहा। अंत में उन्होंने शादी सायरा बानो से की। दिलीप कुमार और सायरा बानो के कोई बच्चा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें