फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई अमेरिकी शो की नकल है जोया की फिल्म?

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की चर्चा शूटिंग के साथ ही शुरू हो चुकी है। फिल्म में अनिल कपूर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा जैसे कलाकार हैं। हालांकि यह फिल्म स्पेन में पानी के एक जहाज पर शूट हो रही है, लेकिन इसकी खबरें यहां लगातार पहुंच रही हैं। जिनमें रणवीर और अनुष्का के क्रमशः दीपिका पादुकोण तथा विराट कोहली के साथ रोमांच की बातें शामिल हैं। जोया की एक विदेशी सहायक निर्देशक के साथ प्रेम की खबरें भी आ रही हैं। परंतु अब एक रोचक बात आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिल्म पर आरोप

सूत्रों का कहना है कि जोया की यह फिल्म किसी ओरीजनल कहानी पर नहीं है, बल्कि एक अमेरिकी टीवी सीरीज ‘ब्रदर्स एंड सिस्टर्स’ की कॉपी है। बताया जाता है कि यह फिल्म ऐसे टूटे-बिखरे परिवार की कहानी कहती है जो एक जहाज पर एक खास मौके पर मिला है। ‘ब्रदर्स एंड सिस्टर्स’ की कहानी भी ऐसी है। सूत्रों के मुताबिक जोया ने केवल इस सीरियल की कहानी का भारतीयकरण कर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भाई-बहन बने हैं, जबकि अनिल कपूर उनके पिता। फिलहाल जोया अपनी फिल्म को लेकर किसी मुद्दे पर बात नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें