फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश विजन की अब हुई इस हीरोइन पर कृपा, शिद्दत से करेंगी जर्नी बियॉन्ड लव

Thu, 16 May 2019 03:28 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dinesh Vijan - फोटो : social media
विज्ञापन
निर्देशक मुदस्सर अजीज की फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी में आखिरी बार परदे पर नजर आने वाली हिंदी सिनेमा की बार्बी डॉल के नाम से मशहूर डायना पेंटी की अगली फिल्म का ऐलान हो गया है। डायना पेंटी की बड़े परदे पर वापसी कराने जा रहे हैं स्त्री औऱ लुकाछुपी जैसी फिल्मों के निर्माता दिनेश विजन।
विज्ञापन


दिनेश विजन की इस नई फिल्म के लिए मशहूर लेखक श्रीधऱ राघवन ने धीरज रतन के साथ मिलकर एक दिलचस्प कहानी लिखी है। फिल्म का नाम है, शिद्दत- जर्नी बियॉन्ड लव। और इस फिल्म के हीरो होंगे सनी कौशल जो इन दिनों स्नेहा तौरानी की फिल्म भंगड़ा पा ले और कबीर खान की फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

शिद्दत- जर्नी बियॉन्ड लव में सनी कौशल के अपोजिट राधिका मदान को साइन किया गया है। फिल्म पटाखा से अपना करियर शुरू करने वाली राधिका इन दिनों इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम शूट कर रही हैं। इससे पहले फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में भी राधिका के अभिनय की काफी तारीफें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


मुद्दसर अजीज की इस फिल्म में डायना पेंटी के हीरो होंगे देवों के देव महादेव से मशहूर हुए मोहित रैना। मोहित इस साल की पहली सुपर हिट फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में भी एक बेहद दमदार किरदार में दिख चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें