'बाहुबली 2' के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगर अपको फिल्म में देवसेना की भूमिका निभा रही अनुष्का शेट्टी की ज्वैलरी पसंद है और आप भी उसे पहनना चाहती है तो आसानी से ये आपको मिल सकती है। आपको बता दें देवसेना की ज्वैलरी को ऑफिशियल ज्वैलरी डिजाइनर 'आम्रपाली ज्वैल्स' ने डिजाइन किया है। इनका स्टोर हैदराबाद में है।
फिल्म की रिलीज के बाद आम्रपाली ज्वैल्स ने 'बाहुबली 2' के कलेक्शन को अपने स्टोर में लॉन्च किया है। इस कलेक्शन में गोल्ड प्लेटेड, सिल्वर और कुंदन के मल्टी क्लर्ड नोज पिन, नेक्लेस, चूड़िया, मांगटीके, पायल, ब्रेसलेट, झुमकी, तगड़ी, बाजुबंद और फिल्म में इस्तेमाल की गई सभी ज्वैलरी उपलब्ध है।
इसे भी पढें- 'महान' फिल्म बाहुबली की 7 बड़ी कमियां अखरेंगी आपको
आम्रपाली के मालिक वानी सुभाष ने बताया की इन गहनो की कीमत 600 से शुरू होकर 58,000 तक है। इन गहनो को जयपुर के आम्रपाली ज्वैल्स ने डिजाइन किया है। इसके देशभर में 30 शोरूम हैं। सुभाष ने बताया कि करीब दो साल से इन गहनो को हैदराबद और जयपुर में डिजाइनर्स की बड़ी टीम ने डिजाइन की है।