ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया शाहरुख खान का भाषण विवादों में घिर गया है। शाहरुख पर भाषण चोरी का आरोप लगाया गया है।
पिछले महीने दिल्ली में एआईएमए में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें शाहरुख ने भाषण देकर खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। लेकिन अब यही भाषण सवालों के घेरे में आ गया है।
एक सोशल मीडिया कंसल्टेंट अग्राथा दिनाकरन ने अपने ब्लॉग में दावा किया है कि शाहरुख का ये स्पीच मशहूर उपन्यासकार जे. के. रॉलिंग द्वारा हावर्ड यूनिवर्सिटी में दिए गए स्पीच की नकल है।
दिनराकरन ने ब्लॉग पर लिखा है मैं शाहरुख की कोई बड़ी प्रशंसक नहीं हूं लेकिन उनका भाषण पढ़कर में काफी प्रभावित हुई लेकिन मुझे ये स्पीच कुछ सुना-सुना सा लगा। बाद में मैंने पाया कि ये स्पीच तो 2008 में जेके रॉलिंग की दी हुई स्पीच की कार्बन कॉपी है।
शाहरुख ने भाषण में रॉलिंग का आइडिया ही नहीं, उनके शब्द भी चुराए गए हैं। शाहरुख का भाषण शुरू करने और खत्म करने का तरीका और शब्द भी रॉलिंग वाले स्पीच के ही थे।