सुनने में आया है कि आदित्य रॉय कपूर ने सूरत से जहाँ वह अपनी फिल्म 'दावत-ए-इश्क' की शूटिंग कर रहे थे, वहां से अपनी कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर के लिए एक डायमंड रिंग खरीदी है।
फिल्म 'दावत-ए इश्क' के मुख्य कलाकार आदित्य और परिणीति चोपड़ा ने मुंबई से अपनी फ़ूड यात्रा शुरू की। शुक्रवार को दोनों सूरत में अपने पहले पड़ाव पर रुके जहाँ की आइसक्रीम केंद्र के आसपास वे अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे।
सूत्रों के अनुसार जब आइसक्रीम केंद्र के पास भीड़ इकट्ठी हो गई तो आदित्य वहां से गायब हो गए। जिसके चलते फिल्म की टीम काफी परेशान हो गई। लेकिन जल्द ही उन्हें पता चला कि आदित्य वहीं पास ही की ज्वैलरी शॉप ढूंढ रहे है, जहाँ से वह अपनी फिल्म 'आशिकी-2' की सह-अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के लिए एक डायमंड रिंग खरीदना चाहते हैं।"