देश में अवार्ड लौटाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। साहित्कारों के बाद अब देश के 10 दिग्गज फिल्मकारों ने नेशनल अवार्ड लौटा दिए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम फिल्माकार दिबाकर बनर्जी और डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर आनंद पटवर्धन का है।
एएनआई के मुताबिक इन फिल्मकारों ने एफटीटीआई में निदेशक गजेंद्र चौहान के विरोध में हुई छात्रों की हड़ताल और लेखक प्रो. मल्लेशप्पा मदिवलप्पा कलबुर्गी व कॉमरेड गोविन्द पानसरे की नृशंस हत्या के विरोध में यह कदम उठाया है।
दिबाकर और आनंद पटवर्धन के अलावा लिपिका सिंह, निशांत जैन, कीर्ति नेखवा, हर्ष कुलकर्णी, हरि नायर जैसे बड़े नाम हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में देश में बढ़ रही असहिष्णुता व सांप्रदायिक घटनाओं से आहत होकर देश के कई नामी साहित्कारों ने पहले ही अपने सम्मान सरकार को लौटा चुके हैं। जबकि 100 से अधिक वैज्ञानिकों ने अपने सम्मान लौटाने का निर्णय किया है।