फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया मिर्जा ने मनाया बेटी समायरा का 17वां जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें; लिखा- 'तुम मेरी जीवनरक्षक नाव...'

Mon, 30 Mar 2026 02:51 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dia Mirza Samaira Birthday: दीया मिर्जा ने बेटी समायरा के जन्मदिन पर बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही दीया ने बिटिया रानी के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

 
विज्ञापन
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा की बेटी आज पूरे 17 साल की हो गई हैं। दीया ने बेटी समायरा के साथ कई अनदेखी तस्वीरैं शेयर की हैं। इसके साथ ही दीया ने बेटी के प्यारा नोट भी लिखा है। 
विज्ञापन

 

दीया मिर्जा ने दी समायरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने आज अपनी बेटी समायरा को 17वें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर समायरा के साथ बचपन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इस पोस्ट के साथ दिया ने कैपशन में लिखा, 'मेरी प्यारी बच्ची को 17वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। तुम जो चाहो वो बन सकती हो। हमेशा यह जानो कि हम तुम्हारे साथ हो। तुम्हें प्यार करने के लिए, तुम्हारा साथ देने के लिए, तुम्हें गले लगाने के लिए और तुम्हें सुरक्षित महसूस कराने के लिए।'
विज्ञापन

दीया मिर्जा की पर्सनल लाइफ
दीया मिर्जा ने अप्रैल 2014 में अपने लंबे समय के साथी साहिल संघा से सगाई की थी। इसके बाद 18 अक्तूबर 2014 को दोनों की शादी हो गई थी। इसके बाद अगस्त 2019 में दोनों अलग हो गए। 15 फरवरी 2021 को दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की। वैभव रेखी की पहली शादी से एक बेटी समायरा रेखी है, जो अब दीया की सौतेली बेटी हैं।

यह भी पढ़ें: अप्रैल से अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान, इस निर्देशक के साथ साझा की तस्वीर; लिखा- 'दिल और जिगर...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें