संजय दत्त पर बन रही बायोपिक की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर का लुक वायरल होने से अभिनेत्री दीया मिर्जा काफी निराश है। उनका कहना है कि संजय दत्त के जीवन पर आधारित इस बायोपिक की शूटिंग पूरी हो चूकी है।
इतना ही नहीं इस बायोपिक में दीया के रोल से संजय दत्त काफी खुश है। आपको बता दें कि संजय दत्त पर बन रही इस बायोपिक के लिए रणबीर कपूर काफी सख्त फिजिकल ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। जिसका असर उनकी बॉडी पर साफ दिखने को मिल रहा है।
बता दें फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने रणबीर को इस फिल्म के लिए साइन किया है। दीया ने कहा कि कुछ दिन पहले शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं।
ये तस्वीरें उस समय वायरल हुई जब शूटिंग का वो हिस्सा शूट किया जा रहा था जिसमें संजय दत्त को उनकी जेल अवधि पूरी होने के बाद येरवड़ा जेल से रिहा किया जा रहा था। बता दें कि संजय दत्त को 1993 के बॉम्बे ब्लास्टस् केस के दौरान अवैध हथियार रखने की सजा सुनाई गई थी।
गौरतलब है कि इस सीन में रणबीर कपूर को उन्हीं कपड़ों में दिखाया गया है जिन कपड़ों को पहनकर संजय दत्त रिहा हुए थे। दीया कहती है कि पहली बार में रणबीर कपूर को देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पांएगे कि ये संजय दत्त नहीं रणबीर कपूर हैं।
उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन और ट्विटर के युग में किसी भी चीज को रहस्य बनाकर रखना असंभव है। दीया मिर्जा दुख जताते हुए कहती है कि वो चाहती थी कि उनके प्रशंसक संजय दत्त पर बन रही इस बायोपिक को देखकर आश्चर्यचकित रह जाए।