दीया मिर्जा का पोस्ट
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर जश्न की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें विद्या बालन, श्रेया घोषाल, राजकुमार हिरानी और बाकी कलाकार नजर आए। दीया ने लिखा कि यह रात प्रदीप सरकार की खूबसूरत फिल्म 'परिणीता' को याद करने की थी, जो उनकी खुशी और प्यार को दर्शाती है। दीया की इस पोस्ट पर पत्रलेखा ने लाल वाले इमोजी बनाए। भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'तुम बेहद खूबसूरत हो'
दीया का करियर
दीया हाल ही में 'नादानियां' फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म में इब्राहिम अली खान, खुशी कपूर, सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी भी हैं। यह एक टीन रोमांटिक कॉमेडी है, जो एक अमीर स्कूली लड़की की कहानी है, जो बदला लेने के लिए किराए का प्रेमी ढूंढती है।
यह भी पढ़ें: Karan Johar: 'ध्यान भटकाने...', करण जौहर ने टॉक्सिक लोगों को लेकर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सेलेब्स ने किया सपोर्ट