करण का पोस्ट
करण ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने नकारात्मकता को नजर अंदाज करने, खुद को महत्व देने और अच्छे लोगों का साथ चुनने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने सीखते रहने और सही अवसरों और रिश्तों पर भरोसा रखने की बात कही। उनकी पोस्ट में कई स्लाइड्स हैं, जिनमें गहरे विचार लिखे हैं।
- पहली स्लाइड में लिखा, 'नियम 1: लोग क्या सोचते हैं, उससे कोई मतलब नहीं।'
- दूसरी स्लाइड में लिखा, 'कभी-कभी आपकी कीमत तब समझ आती है, जब आप वहां नहीं होते।'
- तीसरी स्लाइड में, 'नेगेटिव लोगों को नजर अंदाज करना ही आत्म-देखभाल है।'
- बाकी स्लाइड्स में लिखा है कि छोटी-छोटी बातों से विचलित होने से बड़ा काम नहीं होता, हमेशा सीखने की आदत रखनी चाहिए, और सही लोग वही हैं जो आपको समझें और साथ दें।
- करण ने कैप्शन में लिखा, 'विचार जिनसे मैं सहमत हूं...'
करण जौहर की आने वाली फिल्म
करण की अगली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' है। वह इस फिल्म को करण ने इसे धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनाया है। यह फिल्म 2 अक्तूबर 2025 को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को शशांक खेतान ने लिखा और निर्देशित किया है।
यह भी पढ़ें: Varun Dhawan: वरुण धवन की 'भांग पार्टी' की हरकतों पर जान्हवी कपूर का मजेदार रिएक्शन, सेलेब्स ने भी किए कमेंट