फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: 'प्रकृति के नएपन का उत्सव शुभ हो, जीवन बदलाव के रंगों से भर जाए', होली पर दीया मिर्जा का पोस्ट

Fri, 14 Mar 2025 05:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dia Mirza: आज शुक्रवार 14 मार्च को होली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्मी सितारों ने भी खूब उमंग और उत्साह से यह त्योहार मनाया है। दीया मिर्जा ने होली की तस्वीरें शेयर की हैं।
 
विज्ञापन
दीया मिर्जा ने शेयर कीं होली की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@diamirzaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार कोई भी हो, फिल्मी सितारे खूब जमकर मस्ती करते हैं। सितारों की होली की झलक देखने के लिए फैंस भी बेताब रहते हैं। आज शुक्रवार को दीया मिर्जा ने अपनी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही खूबसूरत नोट भी लिखा है। दीया मिर्जा ने अपने परिवार के साथ होली का जश्न मनाया। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
IIFA 2025: आईफा में जुबिन नौटियाल ने अपने गाने ‘दुआ’ को लेकर कही बड़ी बात, जिंदगी जीने का मंत्र साझा किया

दीया मिर्जा ने शेयर कीं होली की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@diamirzaofficial
बोलीं- 'बदलाव के रंगों से जीवन भर जाए'
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। वे अपने बेटे के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की भी झलक है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'वसंत ऋतु धरती में जैसे जीवन की सांस भरती है, होली हवा में पंखुड़ियों की तरह अपने रंग फैलाती है। प्रकृति के शाश्वत नवीनीकरण का उत्सव मुबारक हो। हमारी जिंदगी बदलाव के जीवंत रंगों से भर जाए'!
 

दीया मिर्जा ने शेयर कीं होली की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@diamirzaofficial
दीया ने बेटे के साथ खेली फूलों की होली
तस्वीरों में दीया मिर्जा के पति वैभव रेखी और उनके बेटे नजर आ रहे हैं। दीया बेटे के साथ फूलों की होली खेलती दिख रही हैं। दीया ने अपने पोस्ट के जरिए प्रकृति और पर्यावरण का संदेश दिया है। उनके पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके परिवार में खुशियों के रंग बने रहें। होली की शुभकामनाएं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके जीवन में भरपूर रंग बने रहें। होली की बधाई'।

यह खबर भी पढ़ें:
Deb Mukherjee: निर्देशक अयान के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे फिल्म इंंडस्ट्री के लोग, रणबीर-आलिया भी आए नजर
विज्ञापन

कौन हैं वैभव रेखी?
दीया मिर्जा की निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2021 में उनकी शादी वैभव रेखी से हुई। दीया मिर्जा और वैभव रेखी के बेटे का नाम अव्यान आजाद रेखी है। दीया जहां इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, वहीं वैभव बिजनेसमैन हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें