फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dia Mirza: पार्ट टाइम अभिनेत्री के रूप में काम करना चाहती हैं दीया मिर्जा, पर्यावरण को अधिक समय देंगी एक्ट्रेस

Sun, 30 Jul 2023 05:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीया मिर्जा ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में खुद को पार्ट टाइम अभिनेत्री के रूप में काम करने के लिए प्रेरित किया है, ताकि वह संरक्षण और पर्यावरणीय कारणों के प्रति अपनी अधिक ऊर्जा लगा सकें।
विज्ञापन
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बना चुकी हैं। अभिनेत्री होने के साथ साथ वह प्रकृति के भी काफी करीब हैं और अक्सर पर्यावरण के मुद्दे पर मुखर रहती हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में खुद को पार्ट टाइम अभिनेत्री के रूप में काम करने के लिए प्रेरित किया है, ताकि वह संरक्षण और पर्यावरणीय कारणों के प्रति अधिक ऊर्जा लगा सकें।

विज्ञापन

दीया मिर्जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीया मिर्जा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की सद्भावना राजदूत भी हैं। उन्होंने कहा कि वह दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में जिम्मेदारी की एक निश्चित भावना महसूस करती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि मैं हाल ही में भारत में यूएनईपी के प्रमुख को बता रही थी कि मैं पार्ट टाइम काम करती हूं। मेरा अधिकांश समय और ऊर्जा देश में संरक्षण प्रयासों और पर्यावरणीय कार्रवाई में खर्च होता है। उन्होंने बताया कि मैं ऐसा इसलिए करती हूं, क्योंकि मैं जिम्मेदार महसूस करती हूं, मुझे तात्कालिकता का अहसास होता है। मुझे लगता है कि अपने बच्चों के वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित रखने का एकमात्र तरीका यह है कि मैं ऐसे समाधानों में योगदान दूं, जो बदलाव ला सकें।

Ajay Devgn: वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई के 13 साल हुए पूरे, अजय देवगन ने खास अंदाज में मनाया जश्न

 

दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते शनिवार को बेंगलुरु में 28 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय प्रकृति और वन्यजीव उत्सव 'नेचर इन फोकस 2023' में अभिनेत्री शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने टिकाऊ जीवन पर मुख्य भाषण दिया। बता दें कि दीया मिर्जा को "रहना है तेरे दिल में", "परिणीता" और "भीड़" जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह इस बात से सहमत हैं कि सिनेमा सामाजिक परिवर्तन का एक शक्तिशाली साधन है। ऑस्कर विजेता डाक्यूमेंट्री लघु "द एलिफेंट व्हिस्परर्स" का उदाहरण देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि सिनेमा में संरक्षण के प्रयास दूरगामी हो सकते हैं। कहानी कहने के माध्यम से प्रभाव डालने का इससे बड़ा कोई माध्यम नहीं है।"

Guns & Gulaabs Motion Poster: 'गन्स एंड गुलाब्स' का नया मोशन पोस्टर जारी, राजकुमार का धाकड़ अंदाज लूट रहा दिल
विज्ञापन

दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
दीया ने कहा कि वह अपने फिल्म निर्माण और फोटोग्राफी के माध्यम से संरक्षण प्रयासों में मदद करना और वकालत फैलाना चाहती हैं। उन्होंने जिस पहली फिल्म का निर्देशन किया था, उसका नाम "किड्स फॉर टाइगर" था, जिसमें टाइगर से प्रकृति को होने वाले फायदे के बारे में बात की गई थी। आगे भी अभिनेत्री अपनी फिल्मों के माध्यम से प्रकृति के हित में लोगों को जागरूक करने का काम करना चाहती हैं।

Shabana Azmi: शबाना आजमी ने बताया अपने पहले स्क्रीन टेस्ट का अनुभव, बोलीं- बहुत भयंकर था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें