अपनी बात रखने पर मिलती हैं धमकियां
‘धुरंधर 2’ और इसकी राजनीति को लेकर भी दीया ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कलाकारों के रूप में मुखर होना बहुत जरूरी है। मैं शबाना आजमी की बहुत बड़ी फैन हूं और मैं उनके इस मैसेज का पालन करती हूं कि अगर कला का उपयोग दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नहीं किया जाता है, तो कला का क्या अर्थ है।
इसलिए हां, मैं राजनीतिक हूं और मेरा एक दृष्टिकोण है। हां, मैं अपनी कहानियों के जरिए इसे जाहिर भी करूंगी। यह आसान नहीं है। हमें लगातार ट्रोल किया जाता है। इसके अलावा, हर तरह की धमकियां भी झेलनी पड़ती हैं क्योंकि अगर आप बड़ी ताकतों की बात नहीं मानते और उनसे सहमत नहीं होते, तो यह आसान नहीं होता।
‘धुरंधर 2’ को आलोचनाओं का भी करना पड़ रहा सामना
‘धुरंधर: द रिवेंज’ को कई लोगों से तारीफ मिल रही है, तो वहीं फिल्म को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। कई लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। यही कारण है कि कई बड़ी शख्सियतों ने ‘धुरंधर’ की तो तारीफ की थी। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के समय वो चुप्पी साधे हुए हैं।
हालांकि, आलोचनाओं से इतर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 9 दिनों में ‘धुरंधर 2’ भारत में 700 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है।