फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर ने बॉलीवुड के पार्टी कल्चर पर दिया बड़ा बयान, बताई सेलेब्स की सच्चाई; बोलीं- ‘वाइल्ड लाइफ…’

Sat, 28 Mar 2026 02:50 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ekta Kapoor Talk About Bollywood Party Culture: प्रोड्यूसर एकता कपूर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में बॉलीवुड के पार्टी कल्चर के बारे में उन्होंने कई खुलासे किए हैं। बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़ी अनसुनी बातें साझा की हैं। 
विज्ञापन
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकता कपूर ने टीवी की दुनिया में कई हिट सीरियल दिए, फिर बाॅलीवुड में आकर भी अलग किस्म की फिल्में प्रोड्यूस की है। ओटीटी पर भी बतौर प्रोड्यूसर बोल्ड कंटेंट वह लेकर आईं। असल जिंदगी में भी वह अपनी बातों को बिना किसी लाग-लपेट के सामने रखती हैं। हाल ही में एक पाॅडकास्ट के दौरान एकता कपूर ने बॉलीवुड की पार्टियों और सेलेब्स से जुड़ी कई अनसुनी बातें शेयर की हैं।

विज्ञापन


पार्टी कल्चर पर क्या बोलीं एकता कपूर? 
हाल ही में एकता कपूर ने मोहसीन खान के पॉडकास्ट एमके टॉक्स में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में होने वाली पार्टियों को लेकर बात की है। उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड अपनी पार्टियों के लिए जाना जाता है। इस पर एकता कपूर ने कहा, ‘ये लोग (सेलेब्स) बहुत पार्टी करते हैं, यह बात बिल्कुल झूठ है। बॉलीवुड की बजाय टीवी इंडस्ट्री में ज्यादा पार्टी है। पहले सोशल मीडिया जब नहीं हाेता था, फिर भी हम थोड़ा ड्रिक कर लेते थे, शायरी कर लेते थे। लेकिन इस वक्त को सब बहुत बोरिंग हैं। सब आठ बजे सो जाते हैं। सब डिप्रेस्ड हैं।‘ 

ये खबर भी पढ़ें: ‘द 50’ शो के बाद प्रिंस नरूला ने खुद को क्यों बताया विराट कोहली? रजत दलाल को भी सुनाई खरी-खोटी 
विज्ञापन


प्रोड्यूसर ने बताई कैसी है सेलेब्स की लाइफ?   
एकता कपूर आगे कहती हैं, ‘आप लोगों से ज्यादा समय सेलेब्स अपने परिवार के साथ गुजारते हैं। बहुत ही प्राइवेट जिंदगी गुजारते हैं। साधारण जिंदगी लोग यहां जीते हैं। आपको लगता है कि यहां अय्याशी होती है तो मैंने इतने दिनों में कभी नहीं देखी है। लोग कहते हैं कि यहां वाइल्ड लाइफ है, ये सब कहां है भाई बताओ?’ 
साथ ही वह कहती हैं, ‘जो लोग सोचते हैं कि किसी की पार्टी में शामिल होकर काम मिलेगा तो यह गलत है। सोचिए जिस शख्स के करोड़ों रुपये फिल्म पर लगे हैं, वह आपको पार्टी में शामिल होने पर काम क्यों देगा?’ इस तरह से बॉलीवुड में कोई पार्टी कल्चर नहीं है, इस बात पर एकता कपूर जोर देती हैं।  


विज्ञापन

एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
एकता कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स कौन से है? 
इन दिनों एकता कपूर प्रोड्यूस सीरियल 'नागिन 7' चर्चा में है, इसमें प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में है। इसके अलावा वह फिल्म 'वन' भी प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया नजर आएंगी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें