फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' रिलीज से पहले रणबीर कपूर की ऑनस्क्रीन पत्नी ने संजय दत्त को दिया ये खास उपहार

Wed, 27 Jun 2018 04:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' दो दिन बाद यानी 29 जून को रिलीज हो जाएगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर के लुक की काफी तारीफ हो रही है। ट्रेलर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
विज्ञापन


फिल्म में दिया मिर्जा संजय दत्त की पत्नी मान्यता का किरदार निभा रही हैं। इस बीच दिया मिर्जा ने एक नीलामी में बोली लगाकर फिल्म 'मदर इंडिया' के ओरिजनल पोस्टर को 145,000 रुपये में खरीदा है। 

फिल्म 'संजू' में मान्यता का किरदार निभा रही दिया इस पोस्टर को अभिनेता संजय दत्त को उपहार में देना चाहती हैं। दिया ने बैंकाक में हुए आईफा में लगाई गई बोली में यह पोस्टर खरीदा है। इसी नीलामी में अनिल कपूर ने फिल्म 'मुगल-ए-आजम' का पोस्टर 210,000 में खरीदा।
विज्ञापन


फिल्म में दिया मिर्जा संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त का रोल निभा रही हैं। जो वर्तमान में भी उनके साथ हैं। इस बायोपिक में मान्यता का रोल काफी अहम होने वाला है क्योंकि शादी के बाद संजय दत्त के संकट से भरे जीवन में मान्यता चट्टान की तरह खड़ी रहीं।

खबरों की मानें तो रणबीर के अलावा 'संजू' में माधुरी के रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें