फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पीढ़ी की नई पॉप सनसनी बनीं ध्वनि भानुशाली, वास्ते ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

Mon, 26 Aug 2019 07:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
पॉप संगीत में नई पीढ़ी के श्रोताओं और दर्शकों की पहली पसंद बन चुकीं ध्वनि भानुशाली की शोहरत इन दिनों डिजिटल दुनिया में दिन दूनी रात चौगुनी की रफ्तार से बढ़ रही है। इसी हफ्ते रिलीज हो रही प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर साहो में उनका गाना साइको सैंया सारे म्यूजिक चार्ट्स में टॉप पर बरकरार है। इस बीच उनके सुपरहिट सिंगल ने 500 मिलियन यानी 50 करोड़ बार देखे जाने का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: सेक्रेड गेम्स का प्रमोशन रुकते ही बोले चूड़ियां के सेट पर लौटे नवाज, देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें

ध्वनि भानुशाली के सिंगल को 50 करोड़ बार देखे जाने का ये रिकॉर्ड सिर्फ चार महीने में बना है। इस कामयाबी से उत्साहित ध्वनि कहती हैं, ‘मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि मेरा सिंगल वास्ते इतना बड़ा हिट हो चुका है। मेरे पास फैंस के लगातार संदेश आ रहे हैं और सब हमारे इस प्रयास की खूब तारीफ कर रहे हैं। मैं इस सिंगल के वीडियो निर्देशक राधिका मैम और विनय सर की शुक्रगुजार हूं, साथ ही तनिष्क बागची का भी मैं धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे ये मुकाम हासिल करने में मदद की।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सारा-जान्हवी से वरुण- मलाइका तक, कोई दिखा क्यूट तो किसी ने दिखाया स्वैग

दुनिया के नंबर एक यू ट्यूब चैनल टी सीरीज पर रिलीज हुए म्यूजिक सिंगल वास्ते को अराफात महमूद ने लिखा है। इस गाने के संगीतकार तनिष्क इससे पहले ध्वनि के लिए लेजा रे और दिलबर जैसे गाने भी कंपोज कर चुके हैं। ध्वनि ने हाल ही में मुंबई में खचाखच भरे मैदान में अपनी पहली लाइव परफॉरमेंस भी दी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें