फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वनि भानुशाली का सिंगल वास्ते बना बीते साल का गाना नंबर वन, आगे और कड़ी मेहनत का किया वादा

Wed, 06 May 2020 03:06 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
ध्वनि भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टी सीरीज की मशहूर कलाकार ध्वनि भानुशाली का गाना वास्ते बीते साल की गाना नंबर वन बन गया है। मंगलवार को जारी भारतीय रिकॉर्डेड म्यूजिक इंडस्ट्री रिव्यूज़ की रिपोर्ट में ध्वनि के इस गाने के नाम 786 मिलियन यानी 78 करोड़ 60 लाख से ज्यादा व्यूज रिकॉर्ड किए गए हैं।

विज्ञापन


ध्वनि भानुशाली ने दो साल पहले वेलकम टू न्यूयॉर्क और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों के गानों के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म सत्यमेव जयते का गाना दिलबर, फिल्म लुका छुपी का गाना दुनिया, फिल्म कबीर सिंह का गाना बेखयाली, फिल्म साहो का गाना साइको सैया और फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी का गाना नाची नाची गाकर उन्होंने देश की प्रतिभाशाली पार्श्व गायिकाओं में अपनी जगह सबसे आगे की कतार में पक्की कर ली है। ध्वनि ने अपने सिंगल्स लेजा रे, वास्ते, ना जा तू और जीतेंगे हम के जरिए भी अपनी प्रशंसकों की तादाद करोड़ों तक पहुंचा ली है।

भारतीय रिकॉर्डेड म्यूजिक इंडस्ट्री रिव्यूज़ की मंगलवार को जारी की गई  रिपोर्ट में कहा गया है कि ध्वनि का सिंगल वास्ते 786 मिलियन व्यूज के साथ 2019 का नंबर एक सांग है। यह ट्रैक सूची में सबसे ऊपर है। इस बारे में ध्वनि कहती हैं, "मुझे नहीं लगता कि ये गिनती अभी यहां रुकने वाली है। ये गाना अप्रैल 2019 में रिलीज हुआ और इसके बाद से लोगों ने जो प्यार दिया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं इस गाने के जरिए लोगों तक पहुंचना चाहती थी लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमें इतनी सफलता मिलेगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें