अपनी खुशी साझा करते हुए ध्वनि ने कहा, 'मैं इस दिन को जिंदगी भर याद रखूंगी। इन बेहद प्रतिभाशाली बच्चों के साथ मिलना और इनसे बातचीत करना एक शानदार है। उनके मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं। मुझे लगता है कि अपने हालिया गीत की सफलता का जश्न मनाने का यह एक सबसे अच्छा तरीका था। मंच पर सबके सामने उन्होंने जिस दृढ़ता से प्रस्तुति दी उसने मुझे भी प्रेरित किया। उनके मासूम चेहरों पर समर्पण की भावना साफतौर पर झलक रही थी। मैं अपनी प्रस्तुति में यही निष्ठा लाना चाहती हूं, ताकि मैं हर दिन अपने दर्शकों का मनोरंजन कर सकूं।'
गौरतलब है कि ध्वनि का पिछले साल रिलीज हुआ सॉन्ग 'वास्ते' सुपरहिट साबित हुआ था। इस गाने ने उन्हें एक अलग लोकप्रियता दिलाई। इसके अलावा उन्होंने एकल के अलावा 'स्ट्रीट डांसर 3डी', 'गुड न्यूज', 'साहो', 'कबीर सिंह', 'बाटला हाउस', 'लुका छिपी' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दिया है।