पूर्व विश्व सुदंरी मानुषी छिल्लर यशराज फिल्म्स की फिल्म 'पृथ्वीराज' से सिनेमा जगत में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में जहां अक्षय कुमार महान राजा पृथ्वीराज चौहान का किरदार अदा करेंगे तो वहीं मानुषी उनकी पत्नी संयोगिता का किरदार निभाएंगी। मानुषी ने बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। हाल में उन्होंने फिल्म और अपनी जिंदगी के पहले गाने को शूट किया है। इस अनुभव को उन्होंने काफी खास बताते हुए कहा, 'अपने पहले गाने को शूट कर मुझे काफी अच्छा लगा। इस अनुभव को मैं जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगी। मेरे लिए अपने पहले गीत की तैयारी, पूर्वाभ्यास और शूटिंग की पूरी प्रक्रिया से गुजरना एक बहुत ही बड़ा अनुभव रहा।'