फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' की रैपर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन: बीच परफॉर्मेंस में स्टेज छोड़कर गईं सिंगर, वीडियो हो रहा वायरल

Fri, 27 Nov 2026 02:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Dhurandhar Rapper Reble: फिल्म 'धुरंधर' के गानों से पहचान बनाने वाली रैपर और सिंगर रेबल के साथ असम में एक हादसा हो गया। 
  • गुवाहाटी में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक ड्रोन उनके चेहरे से टकरा गया। 
  • इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
धुरंधर रैपर रेबल - फोटो : इंस्टाग्राम @rebleofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के के गानों के लिए पॉपुलर रैपर रेबल के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक ड्रोन उनके चेहरे से टकरा गया। इस घटना से सिंगर अचानक घबरा गईं और कुछ देर रुकने के बाद स्टेज छोड़कर चली गईं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


परफॉर्मेंस के बीच चेहरे से टकराया ड्रोन
रेबल गुवाहाटी में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में परफॉर्म कर रही थीं। इस दौरान वह फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'रन डाउन द सिटी - मोनिका' गा रही थीं। वह स्टेज पर गाते हुए डांस भी कर रही थीं। तभी अचानक एक ड्रोन उनके चेहरे से टकराया और नीचे गिर गया।

ड्रोन के टकराने से रेबल कुछ पल के लिए हैरान रह गईं। वह थोड़ी देर स्टेज पर रुकीं और फिर वहां से चली गईं। इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है। हालांकि, अभी तक सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन


देखें वीडियो-
Trending Videos
विज्ञापन

धुरंधर रैपर रेबल - फोटो : इंस्टाग्राम @rebleofficial
कौन हैं रैपर रेबल?
रेबल का असली नाम दाइयाफी लामारे है। उनका जन्म मेघालय में हुआ था। उन्हें बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी थी। इसी वजह से उन्होंने कम उम्र में ही गाने लिखना और रैप करना शुरू कर दिया था।उन्होंने साल 2019 में अपना पहला सिंगल 'बैड' रिलीज किया था। इसके बाद वह 'रीजन्स' और 'मेनिफेस्ट' जैसे गानों में नजर आईं।

हालांकि, उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने 'रन डाउन द सिटी - मोनिका', 'नाल नचना' और 'मूव - यह इश्क इश्क' जैसे गानों में अपनी आवाज दी। उन्होंने संगीतकार शाश्वत सचदेव के साथ इन गानों के लिरिक्स लिखने में भी सहयोग किया है।

दिलचस्प बात यह है कि रेबल ने बेंगलुरु से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना करियर रैप और संगीत में बनाने का फैसला किया। वह मशहूर रैपर एमिनेम को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से एक मानती हैं।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: दुनियाभर में 'रामायण' की धूम, 27 देशों में तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड; 'धुरंधर 2' को पछाड़ने की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें