फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' का ‘FA9LA’ गाना गाने वाले रैपर फ्लिपराची भारत में करेंगे कॉन्सर्ट, जानिए कब और कहां सुन पाएंगे लाइव?

Wed, 11 Feb 2026 08:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Flipperachi to Make India Debut: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘FA9LA’ सॉन्ग के जरिए तहलका मचाने वाले इंटरनेशनल रैपर फ्लिपराची भारत में डेब्यू करने वाले हैं। दरअसल, उनका पहला कॉन्सर्ट होगा। जानिए कब और कहां?
विज्ञापन
रैपर फ्लिपराची - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरीनी रैपर फ्लिपराची को फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'FA9LA' के बाद से भारत में खूब लोकप्रियता मिली है। इंटरनेशनल रैपर के भारत में भी बड़ी संख्या में फैंस हैं। उनके लिए एक खुशखबरी है। फ्लिपराजी भारत में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं, जिसका एलान हो चुका है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फ्लिपराची 13 मार्च को मुंबई में एक कॉन्सर्ट के साथ भारत में डेब्यू करेंगे। ऑर्गनाइजर ने बुधवार को यह एलान किया।

विज्ञापन


कहां होगा शो?
रैपर का यह शो फीनिक्स मार्केटसिटी में होगा। बहरीन के रैपर फ्लिपराजी का यह भारत में पहला परफॉर्मेंस होगा, जो उनके बढ़ते इंटरनेशनल टूर सर्किट का हिस्सा है। फ्लिपराची कंटेंपररी हिप-हॉप में सबसे चर्चित नई आवाजों में से एक बनकर उभरे हैं। वे अपने रॉ लिरिक्स, जॉनर-ब्लेंडिंग साउंड और बेबाक कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। 

 

विज्ञापन

रैपर फ्लिपराची - फोटो : इंस्टाग्राम
फ्लिपराची बोले- 'हमेशा से भारत में परफॉर्म करना चाहता था'
फ्लिपराची ने एक बयान में कहा, 'इंडिया ने मुझे बहुत प्यार दिया है और मुंबई एक ऐसा शहर है, जहां मैं हमेशा से परफॉर्म करना चाहता था। यहां की एनर्जी, लोग, कल्चर... यह सब बहुत जाना-पहचाना लगता है। यह शो लाउड, इमोशनल और यादगार होने वाला है'। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' में फ्लिपराची के हाई-एनर्जी ट्रैक 'FA9LA' को एक्टर अक्षय खन्ना के फिल्म में एंट्री सीन के लिए बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

ऑर्गनाइजर ने कही ये बात
फ्लिपराची का गाना 'FA9LA'सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से वायरल हुआ। ईवा लाइव के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक चौधरी ने कहा कि आर्टिस्ट का पहला शो मुंबई लाना कंपनी के लिए बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला था। उन्होंने आगे कहा, 'फ्लिपराची सिर्फ एक आर्टिस्ट नहीं, बल्कि एक मूवमेंट है। उनकी तरक्की पूरी तरह से ऑर्गेनिक रही है, जो असलियत और फैंस के साथ गहरे कनेक्शन से प्रेरित है। मुंबई ग्लोबल म्यूजिक को समझता है और हम एक ऐसा शो पेश करके बहुत खुश हैं जो दिखाता है कि हिप-हॉप आगे कहां जा रहा है'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें